मनीष सिसोदिया के दफ्तर से ऐसी, टीवी, पंखा सब गायब!, भाजपा विधायक का बड़ा दावा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (18 फरवरी 2025): पटपड़गंज विधानसभा सीट से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिसोदिया और उनकी टीम ने विधानसभा कार्यालय खाली करते समय वहां से AC, पर्दे, टेलीविजन, पंखे और अन्य सामान खोलकर ले गए।
‘कार्यालय से गायब हुआ जरूरी सामान’
भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। अपने वीडियो में मनीष सिसोदिया का कार्यालय दिखाते हुए कहा कि “जब मैंने पदभार संभाला और कार्यालय का निरीक्षण किया, तो देखा कि वहां से लगभग सारी सुविधाएं हटा दी गई थीं। एसी, पर्दे, टेलीविजन, पंखे और कई अन्य सामान गायब थे। ऐसा लगता है कि सिसोदिया और उनकी टीम जाते-जाते सब कुछ समेट ले गई।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी संपत्ति के इस तरह से गायब होने की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मनीष सिसोदिया की तरफ से इन आरोपों का अबतक कोई जवाब नहीं आया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।