क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद, एक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक मृतक व्यक्ति के शव मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस का कहना है कि खेल में विवाद होने के चलते मृतक की जान गई है। इस मामले में तीन आरोपियों पर हिरासत में लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार, 18 फरवरी को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा सूरजपुर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। उक्त सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी कि गई तो मृतक मनीष कुमार शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर का शव मिला है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक मनीष कुमार का झगड़ा मैदान पर क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़को के साथ हुआ था तथा आरोपियों द्वारा क्रिकेट बैट मारकर मृतक की हत्या की गई है।

पुलिस‌ ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मुकदमा दर्ज पंजीकृत करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था स्थापित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।