UPITS 2026 में Dr. Rajendra ने बताए काला नमक एरोमैटिक राइस से बने वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/10/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण के पांचवें और अंतिम दिन बुद्धा डिलाइट्स के प्रतिनिधि डॉ. राजेराव ने अपनी कंपनी और काला नमक एरोमैटिक राइस से बनाए जा रहे विभिन्न वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी सिद्धार्थ नगर के काला नमक एरोमैटिक राइस से विभिन्न उत्पाद तैयार करती है।
डॉ. राजेराव ने बताया कि उनकी कंपनी काला नमक एरोमैटिक राइस कुकीज़, काला नमक एरोमैटिक राइस चिया कुकीज़ सहित अन्य उत्पाद तैयार करती है। उन्होंने बताया कि चावल को पहले कोल्ड प्रेस प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जिसके बाद उससे कुकीज़ जैसे वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।
उन्होंने UPITS 2026 में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह तीसरी बार इस आयोजन में शामिल हुए हैं। उनके अनुसार, इस बार उन्हें काफी फुटफॉल और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो के माध्यम से लगभग 6 करोड़ रुपये का B2B कारोबार हुआ, जिसके बाद उनके उत्पादों को अन्य देशों में भेजने की दिशा में काम किया जा रहा है।
डॉ. राजेराव ने बताया कि उन्हें ODOP के तहत लाभ मिला है, जिसमें पैकेजिंग, ब्रांडिंग, स्टिकरिंग और लेबलिंग के लिए सरकार के माध्यम से सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के जरिए उनके उत्पादों को एक्सपोर्ट के लिए तैयार किया जा रहा है।
इंडिया एक्सपो मार्ट के वेन्यू और सर्विसेज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वेन्यू और व्यवस्थाएं अच्छी हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने UPITS और इंडिया एक्सपो मार्ट की टीम के साथ-साथ पांच दिनों तक लगातार कवरेज करने के लिए टेन न्यूज नेटवर्क का धन्यवाद किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।