UPITS 2026 में Konal Arts के विकास यादव ने दिखाई एक ही पत्थर से बनी कलाकृतियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/10/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण में आगरा की Konal Arts ने अपनी पारंपरिक पत्थर कला के उत्पाद प्रदर्शित किए। टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए Konal Arts के विकास यादव ने अपनी कंपनी, कला और ट्रेड फेयर में मिले रिस्पॉन्स के बारे में जानकारी दी।

विकास यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं और उनकी कंपनी का नाम Konal Arts है। उनकी कंपनी में एक ही पत्थर से विभिन्न उत्पाद और कलाकृतियां तैयार की जाती हैं। इन उत्पादों को कारीगर हाथों से तराशकर तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी टीम में 15 लोग काम करते हैं, जिनके माध्यम से उनका रोजगार चलता है।

उन्होंने कहा कि यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक कला है, जो आधुनिक युग में धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसी कला को बढ़ावा देने के लिए वह काम कर रहे हैं। उनके स्टॉल पर मंदिरों, नए होटलों और घरों की सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली मूर्तियों और अन्य सामान को लेकर लोगों की रुचि देखने को मिली।

UPITS 2026 में पांच दिनों के अनुभव और रिस्पॉन्स को लेकर विकास यादव ने बताया कि उन्हें यहां बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने अन्य कारीगरों से भी अपील की कि वे अपने उत्पादों को लेकर इस तरह के बड़े मंच पर आएं, ताकि उन्हें नए ग्राहक मिल सकें और उनका व्यापार आगे बढ़े।

विकास यादव ने बताया कि वह इससे पहले वर्ष 2025 में भी UP International Trade Show में हिस्सा ले चुके हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष यहां आने के बाद उनके बिजनेस में बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते उन्होंने दोबारा ट्रेड फेयर में भाग लिया।

इंडिया एक्सपो मार्ट की सर्विसेज और वेन्यू को लेकर उन्होंने कहा कि यहां की सर्विस बहुत अच्छी है और हॉल मैनेजर्स भी काफी कोऑपरेटिव हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़े मंच पर छोटे कारीगरों को आने का अवसर मिला है, जिससे उनके काम और रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।