UPITS 2026 में Ministry of Textiles की डिजाइनर जूथी पाठी ने साझा किया Handicrafts का अनुभव
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/10/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show के चौथे संस्करण के अंतिम दिन Ministry of Textiles के साथ डिजाइनर के तौर पर काम कर रहीं जूथी पाठी ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अपने काम और ट्रेड शो के अनुभव को साझा किया।
जूथी पाठी ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से Handicrafts को प्रमोट करने के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि UP International Trade Show के माध्यम से उन्हें अपने साथ जुड़े आर्टिजन्स के Handicrafts Products को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है।
उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में उनके उत्पादों को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग Handicrafts और ऑथेंटिक प्रोडक्ट्स को समझते हैं, वे उत्पादों की गुणवत्ता को पसंद कर रहे हैं और उनके काम को ऑथेंटिक बता रहे हैं।
जूथी पाठी ने UP सरकार की ओर से मिले सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उन्हें स्टॉल के लिए डिस्काउंट मिला और उनके काम को भी सराहा गया। उन्होंने कहा कि UP International Trade Show में यह उनका तीसरा अनुभव है और पिछले वर्ष मिले अच्छे रिस्पॉन्स के चलते इस बार उन्होंने अपना स्टॉल भी बढ़ाया है।
उन्होंने UP International Trade Show की टीम के सहयोग की भी सराहना की। उनके अनुसार, आयोजन की शुरुआत से ही टीम ने उन्हें हर जरूरी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई और लगातार सहयोग किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।