UPITS 2026: ‘अवध’ ने पेश किए क्रुएल्टी-फ्री फूड प्रोडक्ट्स, डॉ. अमर जायसवाल ने साझा किया अनुभव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में देशभर के स्टार्टअप और कंपनियां अपने इनोवेटिव उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में ‘अवध’ ब्रांड ने अपने विशेष क्रुएल्टी-फ्री फूड प्रोडक्ट्स के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ब्रांड के फाउंडर डॉ. अमर जायसवाल ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अपने स्टार्टअप, उत्पादों और ट्रेड शो में मिले अनुभवों को साझा किया।

डॉ. अमर जायसवाल ने बताया कि ‘अवध’ एक फूड मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप है, जो अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट के लिए खाद्य उत्पाद तैयार करता है। उन्होंने बताया कि ब्रांड का नाम ध्वन्यात्मक रूप से अयोध्या से जुड़ा है, जबकि इसका अर्थ ‘बिना वध’ से प्रेरित है। ब्रांड किसी भी प्रकार के पशु-आधारित (एनिमल-सोर्स) सामग्री का इस्तेमाल नहीं करता और अपने उत्पादों को क्रुएल्टी-फ्री तरीके से तैयार करने पर विशेष जोर देता है।

उन्होंने बताया कि ‘अवध’ के उत्पादों में प्रिजर्वेटिव, एडिटिव्स, फ्लेवरिंग एजेंट्स, आर्टिफिशियल कलर्स और टेस्ट एन्हांसर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता। कंपनी का उद्देश्य प्राकृतिक सामग्री और नेचुरल सीजनिंग के माध्यम से खाद्य उत्पाद तैयार करना है। ब्रांड के उत्पादों में फ्रीज-ड्राइड, वैक्यूम-फ्राइड और हीट-पंप-ड्राइड सब्जियों के साथ-साथ प्योर वुडन कोल्ड-प्रेस ऑयल एक्सट्रैक्शन से जुड़े उत्पाद भी शामिल हैं।

UPITS 2026 में स्टार्टअप को मिला अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर

ट्रेड शो में मिले अनुभव को साझा करते हुए डॉ. अमर जायसवाल ने इसे एक बड़ा, विविधतापूर्ण और इनोवेटिव आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों के स्टॉल और कई तरह के उत्पाद देखने को मिलते हैं। ट्रेड शो इतना विस्तृत है कि इसे एक ही दिन में पूरी तरह देख पाना भी मुश्किल है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की भूमिका का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, आयोग ने उनके स्टार्टअप की समस्याओं को समझने में रुचि दिखाई और UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

B2B सहयोग और उपभोक्ताओं से जुड़ने का मंच बना UPITS

इंडिया एक्सपो मार्ट के आयोजन स्थल की सराहना करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि यहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जिससे विभिन्न विभागों, कंपनियों और मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों से एक ही स्थान पर मुलाकात करना आसान हो जाता है। उन्होंने ट्रेड शो को बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सहयोग बढ़ाने और उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के लिहाज से भी उपयोगी बताया।

UPITS 2026 में ‘अवध’ की भागीदारी ने प्राकृतिक खाद्य उत्पादों और क्रुएल्टी-फ्री फूड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप की पहल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इसके साथ ही ट्रेड शो के माध्यम से कंपनी को संभावित व्यावसायिक सहयोग और उपभोक्ताओं से जुड़ने का मंच भी मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।