डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, यूपी के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 September 2026): गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए संदेशों में नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान कई नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गौतमबुद्ध नगर का लोकप्रिय सांसद बताया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अंडमान & निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है।”

केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी गौतमबुद्ध नगर के सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भी डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से लोकप्रिय सांसद मा. डॉ. महेश शर्मा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी डॉ. महेश शर्मा के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जनसेवा के उनके प्रयास समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते रहें।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डॉ. महेश शर्मा को ऊर्जावान और कर्मशील व्यक्तित्व का धनी बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सांसद डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “गौतमबुद्ध नगर से माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।”

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस प्रकार, डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।