ग्रेटर नोएडा में MCA छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में दो मौतों से था परेशान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/10/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में MCA प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक ने अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली। अभिषेक करीब एक महीने पहले ही ग्रेटर नोएडा आया था और यहां रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अभिषेक मूल रूप से कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के नगला खगो गांव का रहने वाला था। वह सेक्टर अल्फा-2 के एच ब्लॉक स्थित मकान नंबर 364 में किराए पर रह रहा था। मंगलवार को कमरे में घटना की जानकारी मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक पिछले कुछ समय से परिवार में हुई लगातार दो मौतों के बाद परेशान था। बताया गया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई की मौत हुई थी और इसके बाद परिवार के एक अन्य सदस्य की भी मृत्यु हो गई। इन घटनाओं के बाद अभिषेक तनाव में रहने लगा था। परिजनों ने फोन पर उससे बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास भी किया था।
घटना के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अभिषेक के परिजनों और परिचितों से जानकारी जुटाकर घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की निश्चित वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।