25 वर्षीय युवक ने फंदे से दी जान, वीडियो में पत्नी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/09/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। अजय ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले अजय ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से परेशान करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। अजय ने दावा किया कि दोनों ने 9 फरवरी को प्रेम विवाह किया था। उसने पत्नी के अन्य युवकों से फोन पर बातचीत करने का भी आरोप लगाया और इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात कही।
अजय के मुताबिक, कॉल हिस्ट्री के जरिए बातचीत की जानकारी मिलने के बाद उसने पत्नी से ऐसा करने से मना किया था। इसके बाद कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया। वीडियो में युवक ने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। बताया गया है कि उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले ही अपने मायके उन्नाव चली गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की ओर से प्राप्त शिकायत तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।