नोएडा में 10 नई बसों से ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30/09/2026): नोएडा में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में 10 नई ई-बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इन बसों के रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। नई सेवा शुरू होने के बाद नोएडा के प्रमुख सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र तक आने-जाने में यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नई ई-बस सेवा के तहत सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22, बोटैनिकल गार्डन से एकमूर्ति, बोटैनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट और बोटैनिकल गार्डन से परीचौक के बीच बसें चलेंगी। सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22 जाने वाले मार्ग में एडवंट, सेक्टर-142, सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, महामाया इंटर कॉलेज, सेक्टर-37, बोटैनिकल गार्डन, अट्टा पीर, सेक्टर-27, डीएम चौराहा और सेक्टर-21ए समेत कई प्रमुख स्थान शामिल होंगे।

बोटैनिकल गार्डन से एकमूर्ति वाले रूट पर बस गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर और चारमूर्ति होते हुए एकमूर्ति तक पहुंचेगी। वहीं, बोटैनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट वाले मार्ग पर एडवंट, परीचौक, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और गलगोटिया विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ा जाएगा। इस मार्ग के जरिए यात्रियों को यमुना एक्सप्रेसवे की दिशा में भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा बोटैनिकल गार्डन से परीचौक जाने वाले रूट को कई सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निर्धारित किया गया है। इस मार्ग में ओखला बर्ड सेंचुरी, एमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर, बख्तावरपुर, सुल्तानपुर गांव, जेपी अस्पताल, सेक्टर-132, 135, 168, 164, 163, 158, 156 और 155 के साथ सेक्टर-150 कोंडली गांव, सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन और नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

फिलहाल नोएडा में 60, ग्रेटर नोएडा में 50 और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 25 ई-बसें संचालित हो रही हैं। नई 10 बसों के जुड़ने से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा और नोएडा के आंतरिक सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा तथा यमुना क्षेत्र के बीच आवागमन के लिए यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।