UPITS 2026 में Tolerative Private Limited को मिला शानदार रिस्पॉन्स, 7 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show के चौथे संस्करण के अंतिम दिन Tolerative Private Limited के Pankaj Jain ने ट्रेड शो में मिले अपने अनुभव को साझा किया। टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पांच दिनों के दौरान उन्हें ट्रेड शो में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Pankaj Jain ने बताया कि Tolerative Private Limited Greater Noida East की कंपनी है। कंपनी का ऑफिस Noida Sector 15 और Greater Noida Sector P3 में भी है। कंपनी की ओर से फ्लाइट, होटल, बस, वीजा, टूर पैकेज, साइटसीइंग, एक्टिविटी और फॉरेक्स सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

Pankaj Jain ने बताया कि ट्रेड शो के दौरान उनके पास 7 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन आए, जबकि करीब 20 हजार बच्चे, स्टूडेंट्स और अन्य विजिटर्स उनके पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का आयोजन उनके लिए सफल रहा। पिछले वर्ष भी उन्होंने इस तरह के आयोजन में हिस्सा लिया था और उस दौरान भी उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी अनुभव को देखते हुए उन्होंने इस वर्ष दोबारा हिस्सा लिया और इस बार उन्हें पहले से बेहतर रिस्पॉन्स मिला।

India Expo Mart के वेन्यू को लेकर Pankaj Jain ने कहा कि यह स्थान उनकी कंपनी के ऑफिस के नजदीक है। साथ ही, एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के विजिटर्स, B2B मीटिंग्स और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध होने से कारोबार के लिए अच्छा नेटवर्क तैयार होता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।