UPITS 2026: ODOP Pavilion में दिखी Products की शानदार Variety, Exhibitors

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/09/2026): ग्रेटर नोएडा के India Expo Mart में आयोजित UP International Trade Show 2026 में One District One Product यानी ODOP Pavilion में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए exhibitors अपने products showcase कर रहे हैं।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान Veena’s Awesome Creation की exhibitor वीना त्रिपाठी ने बताया कि वह शुरुआती edition से ही UP International Trade Show में अपने products प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि MSME registration के बाद उन्हें ODOP के तहत अपने products showcase करने का अवसर मिला।

वीना त्रिपाठी के collection में Jute Suits, Silk Suits और Saree Suits शामिल हैं, जिनमें handwork की खासियत देखने को मिलती है। उन्होंने UP International Trade Show में बढ़ते footfall और India Expo Mart में parking, free shuttle और exhibitors को दी जा रही सुविधाओं की भी सराहना की।

दूसरे exhibitor ने बताया कि वे Gandhi Nagar, Hapur से cotton products की बड़ी range लेकर आए हैं। उनके collection में cotton bedsheets, towels, hankies, kurta-pajama, jackets, shirts और पूजा mats के साथ-साथ organic jute mats, cushion covers और silk-jute runners भी शामिल हैं।

Exhibitor ने बताया कि यह Trade Show उनके वर्षों पुराने business और products को नए customers तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Trade Show में पहुंचे visitors ने भी Ten News Network से बातचीत में यहां मिलने वाली variety और quality की तारीफ की। एक महिला visitor ने बताया कि एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के products देखने और देश-विदेश से आए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

महिलाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर से बाहर निकलकर नई चीजें देखनी, सीखनी और समझनी चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।