शारदा केयर हेल्थ सिटी व शारदा अस्पताल में दो दिन का नेशनल न्यूट्रिशन जागरूकता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida (28 September 2026): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी और शारदा अस्पताल में दो दिन का नेशनल न्यूट्रिशन जागरूकता अभियान चलाया गया इस बार की थीम बेहतर जीवन के लिए सही खाएं इसका मकसद लोगों को बैलेंस्ड डाइट की अहमियत समझाना और बचपन से ही पोषण की कमी को रोकना है। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, सही खानपान की आदतें अपनाने, कुपोषण रोकने और जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर कई डॉक्टरों से बातचीत की, जिन्होंने पोषण और सही जीवन शैली पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक,जुबान का फैसला जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शारद केयर,हेल्थ सिटी और अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राममूर्ति शर्मा ने कहा कि आजकल बच्चे या तो बहुत कमजोर हो रहे हैं या फिर मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण है कि वे ज्यादातर जंक फूड और बाहर का खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक खाने जैसे दाल, चावल, सब्जी और रोटी में लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर साथ में मौसमी फल और सलाद भी शामिल किया जाए तो आहार संतुलित हो जाता है, स्वाद के बजाए स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। घर की दाल, रोटी और मौसमी सब्जियां-फल रोजाना के भोजन का हिस्सा होना चाहिए।

शारदा अस्पताल की डाइटिंशियन हेड डॉ स्वेता जायसवाल ने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है उन्होंने कहा कि शिशु अवस्था से लेकर किशोरावस्था, गर्भावस्था और वृद्धावस्था तक सभी के लिए संतुलित पोषण जरूरी है,सही आहार लेने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य ही है कि लोगों को जागरूक कर उन्हें संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस दौरान एडिशनल MS डॉ सुनीत कुमार घई ,डॉ वर्षा शर्मा, डॉ शिवानी राठी डॉ मयूरी, अदिति, आकांक्षा ज़ोबिया, ऋचा, शिवानी,हरेंद्र दुबे स्टॉफ नर्स स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।