प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड में दिल्ली पुलिस को मिलीं 5 शिकायतें, अभी FIR दर्ज नहीं

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 September 2026): दिल्ली में जर्नैल सिंह और मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़े विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस को अब तक कुल पांच शिकायतें मिली हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक शिकायत जर्नैल सिंह के सहयोगी साहिब सिंह ने दी है, जबकि दो शिकायतें पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की ओर से जर्नैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं।

वहीं, दो अन्य शिकायतें बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, ये सभी पांच शिकायतें विकासपुरी और तिलक नगर थाने में प्राप्त हुई हैं। पुलिस प्रत्येक शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि फिलहाल इन पांचों शिकायतों में से किसी के आधार पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, विवाद से जुड़ी सड़क के दोनों तरफ का क्षेत्र विकासपुरी थाना क्षेत्र में आता है, जबकि गुरुद्वारा तिलक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसी क्षेत्राधिकार के कारण मामले से जुड़ी शिकायतें दोनों थानों में पहुंची हैं। फिलहाल पुलिस जांच पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।