Noida (28 September 2026) : एओएच के निवासियों, उनकी मेड्स, ड्राइवर्स, सिक्योरिटी टीम, एओएच फैसिलिटी ऑफिस स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ और अन्य सभी ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।
यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और आंखों की जांच निःशुल्क की गई। कुल 130 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और 10 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और स्टील की बोतलें देकर सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब नोएडा सिटी की ओर से यथार्थ हॉस्पिटल की टीम को इनर व्हील पाउच देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट सरिता सहाय और क्लब सेक्रेटरी मंजु सूद के साथ क्लब सदस्य लक्ष्मी, सुमन, रूपाली, गीतांजलि, गीता और विधि मौजूद रहीं। एओएच प्रेसिडेंट यशपाल भाटी ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी के लिए चाय, कॉफी, ब्रेड रोल और बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।