पहली बार होगा नोएडा में ‘अपने-अपने राम’ का आयोजन, डॉ. कुमार विश्वास करेंगे श्रीराम कथा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (12/11/2026): नोएडा में पहली बार प्रसिद्ध कवि और रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास तीन दिवसीय ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम के माध्यम से श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे। समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं उद्यमी मुकेश शर्मा के सौजन्य से 13 से 15 नवंबर तक वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास अपनी काव्यात्मक शैली में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और उनसे जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन श्रीराम के जीवन से जुड़े विशेष प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव, दूसरे दिन सीताराम विवाह और तीसरे दिन श्रीराम राजतिलक का वर्णन होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
इस आयोजन के माध्यम से मुकेश शर्मा ने नोएडा की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में एक नई पहल की है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है। Prometheus School के माध्यम से वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, उद्यमिता के क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी उनकी भूमिका रही है।
मुकेश शर्मा का कहना है कि नोएडा ने उन्हें आगे बढ़ने और समाज के लिए काम करने के कई अवसर दिए हैं। ‘अपने-अपने राम’ का आयोजन इसी शहर के प्रति आभार व्यक्त करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों और युवाओं को अपनी संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे स्वयंसेवकों और हनुमंत परिवार के सदस्यों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार भी व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।