ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में अंतरविद्यालयीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2026: ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में अंतरविद्यालयीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति, संगीत एवं राष्ट्रभाषाओं के प्रति विद्यार्थियों में सम्मान और जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में 10 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यालयों ने ‘चेतना के स्वर’ पुस्तक से दो समूह गान प्रस्तुत किए, जिनमें एक गीत हिंदी तथा दूसरा संस्कृत भाषा में था। विद्यार्थियों की सुमधुर प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट सामूहिकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पूरे सभागार में संगीत और देशभक्ति की भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

प्रतियोगिता का निर्णयन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के सदस्यों श्री प्रभाकर देशमुख, श्रीमती रूबी चौहान एवं श्री दिनेश कुमार द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके परिश्रम, सुर-ताल, सामंजस्य और प्रस्तुति कौशल को विशेष रूप से सराहा।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री चिरंजीव जी ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, भाषा एवं मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम ने युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सामूहिकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भावना को भी सशक्त किया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें श्री विवेक अरोरा, डॉ. निधि माहेश्वरी, प्रो. विवेक कुमार, विशिष्ट अतिथि श्री गजानन माली, संस्थापक – टेन न्यूज़, मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण कुशवाहा, निदेशक – प्रभात नमकीन, श्री राजेंद्र सोनी, श्री राजेश बिहारी, श्रीमती आराधना, सर्वत्र बैंड, श्रीमती नवनीता, स्वप्निल डांस एकेडमी, श्रीमती सविता शर्मा, श्री कौशल गुप्ता, श्रीमती निर्मल, श्रीमती माया कर्ण, श्री संदीप कुमार एवं श्रीमती प्रेरणा आदि शामिल रहे। अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता टीमों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित समन्वय प्रो. विवेक कुमार द्वारा किया गया। उनकी कुशल योजना, समर्पण एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप प्रतियोगिता का संचालन अत्यंत सुचारु एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफल मेज़बानी एवं आयोजन में सहयोग के लिए ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधन एवं विद्यालय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजु कौल रैना एवं विद्यालय समन्वयकों को उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में एस्टर स्कूल, डेल्टा 2 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेफाली पब्लिक स्कूल दादरी ने द्वितीय तथा ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। श्री गजानन माली ने टेन न्यूज की तरफ से प्रथम स्थान पर रही टीम को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए तथा तृतीय को 2100 रुपए देकर पुरस्कृत किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।