‘अब रुकने वाला नहीं UP’, UPITS में Piyush Goyal बोले – ‘उत्तर प्रदेश की Bullet Train चल पड़ी’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (27 सितंबर 2026): यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के मंच से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक और कारोबारी तस्वीर को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रुकने और थमने वाला नहीं है। प्रदेश की ‘बुलेट ट्रेन’ चल पड़ी है और आने वाले समय में यह और तेजी से आगे बढ़ेगी।

UPITS 2026

पीयूष गोयल ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश जिस कानून-व्यवस्था और औद्योगिक परिस्थितियों से गुजर रहा था, उसमें बदलाव के बाद प्रदेश ने नई शुरुआत का संकल्प लिया। आज प्रदेश का युवा, उद्यमी, व्यापारी, किसान, कामगार और स्टार्टअप सेक्टर मिलकर नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू किया गया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इसी नई सोच का प्रतीक है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के उत्पादों, हुनर और उद्यमिता को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की बढ़ती छाप पूरे विश्व में दिखाई दे रही है।

UPITS 2026

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यूपीआईटीएस में छह पार्टनर देशों, सैकड़ों डेलीगेट्स और एग्जीबिटर्स ने भाग लिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बायर-सेलर मीटिंग्स आयोजित हुईं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के एग्रीमेंट्स का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा 3,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान सुरक्षा, क्षमता, स्पष्ट नीति और उद्योगों के प्रति सकारात्मक सोच से हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में हुए विकास की गूंज यूपीआईटीएस के माध्यम से पूरी दुनिया तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि UPITS केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य, प्रतिभा और उद्यमिता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का माध्यम बन रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुरू हुए इस आयोजन के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह ट्रेड फेयर और बड़ा होता जाएगा तथा उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।

गौरतलब है कि, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 – 29 सितंबर तक UPITS (उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो) के चौथे संस्करण का शानदार आयोजन किया जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।