सेक्टर 2 व 3 में वायु प्रदूषण नियंत्रण, C&D वेस्ट निस्तारण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा ( 26 September 2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा Construction & Demolition (C&D) Waste के उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 के RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों को C&D वेस्ट को खुले में न फेंकने तथा निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से निस्तारित करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, C&D Waste Processing Plant में प्रोसेस किए गए रीसाइकल्ड C&D मटेरियल के पुनः उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिससे निर्माण कार्यों में पुनर्चक्रित सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग मिल सके।
जागरूकता अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से रामकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक; श्यामा प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक; अरविंद कुमार, प्रबंधक; दिव्या चौधरी, प्रबंधक; स्वतंत्र वर्मा; रोहित गुप्ता एवं लव शंकर भारती उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यदायी संस्था Feedback Foundation एवं APAG की टीम भी अभियान में उपस्थित रही और सेक्टरवासियों को वायु प्रदूषण नियंत्रण, C&D Waste के उचित निस्तारण तथा रीसाइकल्ड सामग्री के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक किया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे को खुले में न डालें तथा C&D Waste के वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनः उपयोग की व्यवस्था में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, प्रदूषणमुक्त एवं बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।