UPITS 2026: The Bakersway के बेकरी प्रोडक्ट्स को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फ्रेशनेस और खास रेसिपी ने खींचा लोगों का ध्यान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में गौतम बुद्ध नगर के बेकरी सेक्टर को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिला है। ट्रेड शो में The Bakersway के बेकरी उत्पादों को आगंतुकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

ट्रेड शो के दूसरे दिन टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत के दौरान The Bakersway के प्रतिनिधि कुणाल ने बताया कि उनके स्टॉल पर केक, कुकीज़, ब्राउनी, पेस्ट्री समेत कई तरह के बेकरी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उनके उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत उनकी ताजगी है। बेकरी में सभी उत्पादों को ताजा तैयार किया जाता है और ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार भी बनाया जाता है। इसके साथ ही, उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली रेसिपी भी उनकी अपनी हैं, जो उन्हें एक अलग पहचान देती हैं।

कुणाल ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि UPITS 2026 स्थानीय कारोबारियों और उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के बेकरी सेक्टर को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ (ODOC) योजना के तहत इस ट्रेड शो में स्थान मिला है, जिससे स्थानीय बेकरी व्यवसाय को व्यापक पहचान मिल रही है।

स्टॉल पर उमड़ रहे ग्राहक, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

UPITS 2026 में मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए कुणाल ने बताया कि अब तक का अनुभव बेहद शानदार और उत्साहजनक रहा है। दूसरे दिन भी उनके स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बेकरी उत्पादों में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की ओर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से वे काफी उत्साहित हैं।

इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं की सराहना

कुणाल ने इंडिया एक्सपो मार्ट में उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो के दौरान बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। आयोजन के दौरान उन्हें अब तक किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

UPITS 2026 में The Bakersway की भागीदारी स्थानीय बेकरी उद्योग के लिए अपने उत्पादों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने, नए ग्राहकों से जुड़ने और कारोबार के विस्तार की संभावनाएं तलाशने का अवसर बन रही है। इस तरह का मंच स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्टता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।