UPITS 2026 में यूपी की औद्योगिक ताकत और स्वाद की झलक, डॉ. महेश शर्मा बोले- मन में गौरव और गरिमा का भाव उत्पन्न हो रहा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25/09/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार, 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, विकास की रफ्तार और प्रदेश में तेजी से बदलते कारोबारी माहौल का उल्लेख किया।
UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को भी प्रमुखता दी गई है। इसी क्रम में पहली बार ODOC (One District One Cuisine) को भी ट्रेड शो का हिस्सा बनाया गया है।
इस मौके पर टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश की झांकी और प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह झांकी देखकर मन में गौरव और गरिमा का भाव उत्पन्न हो रहा है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “उत्तर प्रदेश की यह झांकी देखते हुए मन में गौरव और गरिमा का भाव उत्पन्न हो रहा है। हमारा देश और हमारा प्रदेश कितना आगे जा चुका है। आज उत्तर प्रदेश की यहां एक ऐसी झांकी दिख रही है—वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन। यह सब देखकर वास्तव में मन में खुशी होती है।”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाना गौरव की बात है। डॉ. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की माटी ने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व दिया है और प्रदेश को मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व मिला है।
25 से 29 सितंबर तक चलेगा UPITS 2026
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है। यह आयोजन का चौथा संस्करण है। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक एवं कारोबारी क्षमता के साथ प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, खानपान, हस्तशिल्प, कारीगरी और नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
UPITS 2026 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। वहीं, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODC) के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विशिष्ट पहचान और स्थानीय उत्पादों को भी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।