गाजियाबाद में ईंट से सिर पर वार कर महिला की हत्या, प्रेमी हुआ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (10/11/2026): गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में सोमवार रात एक 28 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आए प्रेमी ने पास पड़ी ईंट से महिला के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान बुलंदशहर निवासी पिंकी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा थी और अपने पति व तीन बच्चों के साथ लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले उसकी फेसबुक के जरिए पिंटू नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

सोमवार शाम पिंकी अपनी बहन के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित पिंटू के कमरे पर पहुंची थी। उस समय कमरे में पिंटू का दोस्त भी मौजूद था। कुछ देर बाद पिंटू वहां पहुंचा और दोनों को एक साथ देखकर नाराज हो गया। इसके बाद उसके और पिंकी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पिंटू ने ईंट से पिंकी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर उसकी बहन कमरे में पहुंची तो पिंकी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।

वारदात के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ मौके से भागने लगा। वह अपने साथ बैग भी लेकर जा रहा था, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिंटू और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।