UPITS 2026: Nilesh Agarwal ने दिखाई लखनऊ की चिकनकारी की झलक | India Expo Mart

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/09/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर , शुक्रवार से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आगाज हो रहा है। 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में 88 देशों के 604 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कारोबार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर रहेगा।

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में लखनऊ की पारंपरिक चिकनकारी और हस्तशिल्प उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में Agarwal Enterprises ने अपने विभिन्न चिकनकारी उत्पादों का प्रदर्शन किया।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए Agarwal Enterprises के प्रतिनिधि Nilesh Agarwal ने बताया कि उनकी कंपनी लखनऊ के याहियागंज में पिछले करीब 18 वर्षों से चिकनकारी के क्षेत्र में काम कर रही है। उनके स्टॉल पर गरारे, शरारे, सूट लेंथ, कुर्तियां, कॉर्ड-सेट और लहंगे सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके साथ करीब 200 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो कढ़ाई, मुकेश वर्क और सिलाई का काम करती हैं। तैयार उत्पादों की पैकिंग के बाद उन्हें एक्सपो, होलसेल और रिटेल मार्केट में सप्लाई किया जाता है।

Nilesh Agarwal ने इंडिया एक्सपो मार्ट को छोटे कारीगरों और वेंडर्स के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छोटे कारोबारियों को अपने उत्पाद बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने और नए खरीदारों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उनके कारोबार में सुविधाएं और अवसर बढ़े हैं। UP International Trade Show जैसे आयोजन स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमों को व्यापक बाजार से जोड़ने में भूमिका निभा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।