ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से बताईं सरकारी योजनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/09/2026): ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के जरिए छात्रों ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और आम नागरिकों को मिलने वाले लाभों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया।

विधायक ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार स्वरूप घड़ियां देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।