पत्नी और सास पर डंडों से मारपीट का आरोप, बच्चों से मजदूरी कराने की भी शिकायत
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (08/11/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास पर डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।
असम निवासी किताप अली ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी, सास और बच्चों के साथ दनकौर में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी और सास ने डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
किताप अली का यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी और सास बच्चों से मजदूरी करवाती हैं। जब वह इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट हो चुकी है, जिससे उनके शरीर पर चोटें आई हैं।
घटना के बाद उन्होंने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।