Greater Noida: शारदा गोलचक्कर पर रॉन्ग साइड कार ने पुलिसकर्मी की बाइक में मारी टक्कर, हालत गंभीर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/09/2026): ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक यातायात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ऑल्टो K-10 कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, यातायात आरक्षी मोहित कुमार बाइक से शारदा गोलचक्कर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रही ऑल्टो K-10 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहित कुमार बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को तत्काल शारदा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कार आकांक्षा चला रही थीं। पुलिस के अनुसार, आकांक्षा बड़ौत, बागपत निवासी आदित्य की पत्नी हैं। दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, आकांक्षा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।