‘Mindset – Lifeset 2026’ में NCC कैडेट्स ने सीखी आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की सीख
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (24/09/2026): शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) में आयोजित ‘माइंडसेट-लाइफसेट 2026’ कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बातें बताईं। कार्यक्रम में मौजूद NCC के युवा छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और देशभक्ति से जुड़ी सीख मिली।
टेन न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए तन्नू कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें यह सीख मिली कि जब व्यक्ति को खुद पर विश्वास और आत्मविश्वास होता है, तो वह हर परिस्थिति का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। तन्नू ने यह भी कहा कि इंसान को खुद से प्रेरित होना चाहिए और अंदर से प्रेरणा मिलने पर परिस्थितियां कैसी भी हों, हर बाधा को पार किया जा सकता है।
वहीं NCC कैडेट माही गुप्ता ने कार्यक्रम को अच्छा बताते हुए कहा कि उन्हें इससे एक अलग तरह की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिए NCC के माध्यम से वे काम करती ही हैं, लेकिन कार्यक्रम के बाद उनके अंदर देश के लिए प्रेम और बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में देश के लिए बेहतर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य NCC कैडेट ने ‘माइंडसेट-लाइफसेट’ की थीम से मिली सीख साझा करते हुए कहा कि अगर व्यक्ति की सोच सकारात्मक होगी, तो उसका भविष्य भी सकारात्मक होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच रखने से जीवन में चीजें बेहतर हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और देशभक्ति जैसे विषयों को लेकर उत्साह देखने को मिला।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।