बागेश्वर धाम में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी बनाएं: पीके गुप्ता, चांसलर, Sharda University | ‘Mind Set Life Set’
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/09/2026): नॉलेज पार्क स्थित Sharda University में बुधवार को ‘Mind Set Life Set’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान जीवन प्रबंधन, आध्यात्मिकता, व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का विश्वविद्यालय में आना शारदा के लिए बड़ी कृपा है। उन्होंने बताया कि मम्मी-पापा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना पहले से थी और इसी सप्ताह इसका कार्यक्रम तय था। ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समय मिलना उनके लिए विशेष अवसर रहा।
पी. के. गुप्ता ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अस्पताल निर्माण के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने तिरुपति विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह धाम से जुड़ा मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय आने वाली पीढ़ियों तक उसकी कीर्ति को बनाए रखने में योगदान दे सकता है। उन्होंने शारदा विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग और ज्ञान उपलब्ध कराने की बात भी कही।
चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शारदा विश्वविद्यालय में कथा करने का वादा किया है और विश्वविद्यालय उस दिन का इंतजार करेगा। उन्होंने उनके आगमन को अद्भुत अनुभव बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
‘माइंड सेट, लाइफ सेट’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।