आरक्षण और SC/ST एक्ट में बदलाव की मांग, सवर्ण स्वाभिमान मंच ने DM को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (22/09/2026): सवर्ण स्वाभिमान मंच के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। मंच ने आरक्षण व्यवस्था, SC/ST एक्ट और UGC के नए प्रावधानों में बदलाव की मांग उठाई। साथ ही संगठन ने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण मौन उपवास आयोजित करने की घोषणा की।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित मौन उपवास शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न सामाजिक एवं सवर्ण संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद अपनी मांगों से संबंधित एक अन्य ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने की बात कही गई है।
मंच के संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि संगठन की मांगें किसी जाति, धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था और SC/ST एक्ट की संवैधानिक समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने UGC के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग भी उठाई। उनके अनुसार, इन प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में असंतोष है।
वहीं, अधिवक्ता ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने आरक्षण व्यवस्था के मौजूदा आधार की समीक्षा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार कुछ परिवार लंबे समय से आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को भी बनाया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित लोगों को इसका लाभ मिल सके। मंच ने कहा कि 2 अक्टूबर को प्रस्तावित मौन उपवास के माध्यम से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। मंगलवार को ज्ञापन सौंपने के दौरान सवर्ण समाज से जुड़े कई अधिवक्ता और मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।