ग्रेटर नोएडा में रोज 800 टन कचरे का होगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/09/2026): ग्रेटर नोएडा में रोजाना निकलने वाले करीब 800 टन कचरे के प्रभावी निस्तारण की दिशा में प्राधिकरण ने एक अहम कदम उठाया है। लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में प्लांट का उद्घाटन किया।
गीले और सूखे कचरे का होगा अलग-अलग प्रसंस्करण
नए प्लांट में ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों से आने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग तरीके से प्रोसेस किया जाएगा। इसका उद्देश्य लखनावली में रोजाना पहुंचने वाले कचरे को लंबे समय तक जमा रखने के बजाय उसका नियमित रूप से निस्तारण सुनिश्चित करना है। प्लांट में गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे को प्रोसेस कर RDF (Refuse Derived Fuel) बनाया जाएगा। तैयार RDF को सीमेंट फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए भेजा जाएगा।

नए और पुराने कचरे के लिए अलग व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह व्यवस्था विकसित की गई है। इसके साथ ही लखनावली में पहले से जमा लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का काम भी जारी रहेगा। नए कचरे और पहले से जमा कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने से कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे कचरे के ढेर को नियंत्रित करने के साथ-साथ उसके उपयोगी उत्पादों में प्रसंस्करण पर भी जोर दिया जा सकेगा। प्लांट के उद्घाटन के दौरान प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी गिरीश कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव और प्रबंधक दिव्या चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।