Noida News (23/09/2026): SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में कथित नकल और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने परीक्षा केंद्रों के चयन से जुड़ी कंपनी ASSESS Infra Pvt. Ltd. के दो निदेशकों गगनदीप शर्मा और यादवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों जयपुर के रहने वाले बताए गए हैं। एसटीएफ ने मंगलवार दोपहर सूरजपुर स्थित कार्यालय से दोनों को गिरफ्तार किया।
मामले की जांच ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन में हुई कार्रवाई के बाद आगे बढ़ी। 22 मई को एसटीएफ ने यहां प्रॉक्सी सर्वर और सर्वर हैकिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये नकद, प्रॉक्सी सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच में सामने आया कि बालाजी डिजिटल जोन को SSC की परीक्षाओं के लिए ASSESS Infra ने परीक्षा केंद्र के तौर पर चुना था। एसटीएफ के मुताबिक, इस केंद्र पर वर्ष 2025 से अब तक SSC की 16 परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं। कंपनी को उत्तर भारत में परीक्षा केंद्रों के चयन, सुरक्षा ऑडिट और केंद्र संचालकों व कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई थी।
एसटीएफ का आरोप है कि परीक्षा केंद्र को निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया गया और सुरक्षा से जुड़े नियमों में कथित लापरवाही बरती गई। इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर केंद्र संचालक ने अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षा में अनुचित तरीके से मदद पहुंचाने की व्यवस्था की। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2026 में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन में प्रॉक्सी सर्वर के जरिए नकल का मामला पकड़ा गया था। इस मामले में बालाजी डिजिटल जोन से जुड़े प्रदीप चौहान का नाम सामने आया था। इसके बावजूद उसकी दूसरी लैब को दोबारा परीक्षा केंद्र के तौर पर चिन्हित किए जाने की बात जांच में सामने आई है।
एसटीएफ की जांच अब उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली तक पहुंच गई है। एजेंसी को इन सात राज्यों में दर्जनों संदिग्ध परीक्षा केंद्रों के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। जांच के अनुसार, परीक्षा में गड़बड़ी के लिए RESBARY PI डिवाइस लगी मॉडिफाइड TFT, प्रॉक्सी सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। मामले में परीक्षा केंद्रों के चयन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।