शहीद दरियाव सिंह नागर दंगल में CM योगी को न्योता, विधायक धीरेंद्र सिंह ने लखनऊ में सौंपा निमंत्रण

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (22/09/2026): दनकौर में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीद दरियाव सिंह नागर की स्मृति में आयोजित होने वाले पारंपरिक कुश्ती दंगल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

सोमवार को जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब दोपहर 2 बजे हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को दंगल का निमंत्रण पत्र सौंपा और आयोजन की तैयारियों तथा उद्देश्य की जानकारी दी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जयवीर पहलवान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि दनकौर क्षेत्र का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से जुड़ा रहा है। वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान शहीद दरियाव सिंह नागर ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी स्मृति और योगदान को जीवंत रखने के उद्देश्य से दनकौर में प्रत्येक वर्ष कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दंगल के आयोजन, तैयारियों और इसके ऐतिहासिक महत्व से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान, आजाद खटाना, मोहित दक्ष, बोबू पहलवान, जितेंद्र नागर, तरुण भाटी और योगराज सिंह हिंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।