गांधी विचार सभा में राजीव चटर्जी को सामाजिक सेवा सम्मान, युवा सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/09/2026): गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की ओर से आयोजित गांधी विचार सभा में गांधी दर्शन, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में समिति के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक सरोकारों तथा युवाओं के साथ किए जा रहे कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

राजीव चटर्जी पिछले कई वर्षों से गांधीवादी विचारों से प्रेरित होकर युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही, वे युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उपलब्ध अवसरों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के समापन पर विजय गोयल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए समाजहित से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।