UP International Trade Show 2026: Students के लिए Quiz से Career Counselling तक, ट्रेड शो में होंगे खास आयोजन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (21 September 2026):यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होने वाले ट्रेड शो में विद्यार्थियों और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्कूल-कॉलेजों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ट्रेड शो में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के लिए Quiz और Battle of the Bands जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न टास्क पूरे करने वाले विद्यार्थियों को Trade Expo Passport भी दिया जाएगा।
ट्रेड शो में विद्यार्थियों के लिए Career Counselling के विशेष सत्र और विभिन्न करियर विकल्पों से जुड़े स्टॉल भी उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग, व्यापार, नई तकनीक, रोजगार और करियर के अवसरों को समझने के साथ अपने ज्ञान और कौशल का विस्तार करने का अवसर देगा।
UP International Trade Show के जरिए उत्तर प्रदेश की Craft, Culture और Cuisine को व्यापक मंच मिलेगा। ODOP के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और उद्यमियों को व्यापक बाजार से जोड़ने के साथ व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में भी गतिविधियां आयोजित होंगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्कूल-कॉलेजों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और विद्यार्थियों के आवागमन समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों, वीवीआईपी, वीआईपी, आरडब्ल्यूए, विभिन्न एसोसिएशनों और उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समय से आमंत्रित करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार, पूर्वा शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पाण्डेय, इंडिया एक्सपो मार्ट के सीईओ सुदीप सरकार सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।