AIMT के 6 फ्लैटों में लाखों की चोरी, दिवाली पर परिवारों के घर बंद होने का उठाया फायदा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/11/2026): ग्रेटर नोएडा के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT) के स्टाफ क्वार्टर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दिवाली की रात चोरों ने परिसर के करीब छह फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय सभी फ्लैटों में रहने वाले परिवार दिवाली की छुट्टियां मनाने अपने गृह जनपद गए हुए थे।
परिवारों के वापस लौटने और घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लैटों में चोरी का खुलासा हुआ। चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कई फ्लैटों के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया है।
पुलिस परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।