सेक्टर-22D में पाइप लीकेज से हाहाकार, चार मंजिल तक दीवारों में सीपेज; निवासी बोले-जल्द हो मरम्मत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (22/09/2026): यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-22D स्थित आवासीय सोसायटी में पाइप लीकेज की समस्या से निवासी परेशान हैं। जी ब्लॉक में पिछले कई दिनों से पानी की पाइपलाइन लीक होने के कारण लगातार पानी बह रहा है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे तक भी लीकेज की समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
लगातार पानी बहने के कारण आसपास के फ्लैटों की दीवारों में नमी और सीपेज की समस्या बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर प्लास्टर भी प्रभावित हुआ है। निवासियों को आशंका है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई तो पानी का रिसाव इमारत को और नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, लगातार बह रहे पानी से बड़ी मात्रा में जल की बर्बादी भी हो रही है।
निवासियों का कहना है कि उन्होंने पाइप लीकेज की जानकारी संबंधित अधिकारियों और रखरखाव कर्मचारियों को कई बार दी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतों के बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
सोसायटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसायटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर यमुना प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की जा चुकी है। इसके बावजूद कई समस्याएं अभी भी लंबित हैं।
उन्होंने प्राधिकरण से मांग की कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर पाइप लीकेज की मरम्मत कराई जाए, ताकि भवन को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही, सोसायटी से जुड़ी अन्य लंबित रखरखाव समस्याओं का भी जल्द निस्तारण किया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।