ग्रेटर नोएडा में थार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पति की हुई मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा इलाके में सोमवार शाम तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नीरज (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी भी हादसे में घायल हुई हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, चिपियाना निवासी नीरज सोमवार शाम अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इटैड़ा के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।