Noida News (21 September 2026): नोएडा में रविवार को ‘Friends of UP’ की ओर से ‘UP Dialogue: Chapter 3’ का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक युवा वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘UP Decade’ रहा, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के पिछले एक दशक के विकास, नीतियों और बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, नई पहलों और उभरते अवसरों से जोड़ने के साथ विशेषज्ञों के साथ संवाद का मंच उपलब्ध कराना था। मुख्य वक्ता लेखक और राजनीतिक विश्लेषक Shantanu Gupta ने उत्तर प्रदेश के पिछले एक दशक के विकास और शासन व्यवस्था पर अपने विचार रखे। उन्होंने बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था और निवेश के माहौल में हुए बदलावों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की वक्ता अधिवक्ता Seema Kushwaha ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी से जुड़े कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं और युवा इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार Abhijit Majumder ने उत्तर प्रदेश की बदलती छवि और जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्रभाव समाज और लोगों के बीच भी दिखाई देते हैं।
कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में आमंत्रित वक्ताओं के साथ संवाद हुआ, जबकि दूसरे सत्र में युवाओं के साथ Open Discussion और Q&A Session रखा गया। इस दौरान युवाओं ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संवाद के साथ हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।