कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, नोएडा पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 September 2026): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कलराज मिश्रा और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सीएम योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

सत्यवती मिश्रा के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, नेताओं, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।