Greater Noida News (19/09/2026): ग्रेटर नोएडा में ट्रॉमा केयर और इमरजेंसी मेडिसिन से जुड़े विशेषज्ञों के लिए दो दिवसीय Trauma Summit Phoenix – The Great Unburdening का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 और 19 सितंबर को Government Institute of Medical Sciences (GIMS), Greater Noida और Hotel Expo Inn & Suites में आयोजित हुआ। सम्मेलन में ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी मैनेजमेंट, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन का आयोजन GIMS के Department of Anaesthesia & Critical Care ने Department of Emergency Medicine के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ट्रॉमा मैनेजमेंट को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, पेपर-पोस्टर प्रेजेंटेशन और तीन विशेष वर्कशॉप आयोजित की गईं। इनमें Simulation in Trauma and Emergency Procedures, POCUS in Trauma with Nerve Blocks और Mechanical Ventilation शामिल रहे। 19 सितंबर को Hotel Expo Inn & Suites में वैज्ञानिक सत्रों के दौरान गोल्डन ऑवर में ट्रॉमा मैनेजमेंट, ब्लीडिंग कंट्रोल, एयरवे, ब्रेन और स्पाइन इंजरी, पॉलीट्रॉमा तथा शुरुआती इलाज के बाद मरीज की देखभाल जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 6 UPMC Credit Points भी प्रदान किए गए।
ट्रॉमा समिट में GIMS के डायरेक्टर (Brig) Dr. Rakesh Gupta ने कहा कि परी चौक के आसपास पांच बड़े एक्सप्रेसवे मिलते हैं और यहां सड़क हादसों के ट्रॉमा केस सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बड़े ट्रॉमा सेंटर की जरूरत महसूस की जा रही थी। उत्तर प्रदेश में 10 लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक गौतम बुद्ध नगर के GIMS को मिलने की बात कही गई।
उन्होंने बताया कि ट्रॉमा और रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट के मामलों में मरीज की स्थिति काफी हद तक दुर्घटना स्थल पर दी गई प्री-हॉस्पिटल केयर और गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा के मरीजों का समय पर इलाज कर उनकी जान बचाने के साथ बिना विकलांगता के बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने ट्रॉमा को केवल किसी एक विशेषज्ञता का काम न बताते हुए पूरे अस्पताल की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
(Brig) Dr. Rakesh Gupta ने कहा कि ट्रॉमा मरीजों के इलाज में एनेस्थेटिस्ट, सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन और न्यूरोसर्जन समेत विभिन्न विशेषज्ञों का मिलकर काम करना जरूरी है। इलाज के बाद मरीज के पुनर्वास, फिजियोथेरेपी और परिवार के मानसिक सहयोग पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए भारत सरकार की कैशलेस इलाज योजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में ₹1.5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था बताई।
उन्होंने बताया कि ट्रॉमा समिट के तहत पहले दिन तीन वर्कशॉप और दूसरे दिन CME का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 से 200 रजिस्ट्रेशन हुए। उन्होंने एनेस्थीसिया विभाग और पूरे GIMS संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से ट्रॉमा केयर से जुड़े प्रोटोकॉल और मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने बाहर से आए प्रतिनिधियों से GIMS कैंपस का दौरा करने की अपील की और कहा कि संस्थान मरीजों की देखभाल के साथ शिक्षा और रिसर्च में भी योगदान देने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम के संरक्षक (Brig) Dr. Rakesh Gupta, आयोजन अध्यक्ष Dr. Nazia Nazir और आयोजन सचिव Dr. Samiksha Khanoja रहे। कार्यक्रम में Dr. Rohini, Dr. Sachin Maheshwari, Dr. Ashok Kumar, Dr. Atul Gupta, Dr. Hukam Singh, Dr. Leena Goel, Dr. Jitendra Agarwal, Dr. Apoorv Mittal, Dr. Arun Altiwar, Dr. Rahul Baghla, Dr. Avinash Kumar, Dr. Neetu Bhadoria, Dr. Junaid Maqbool, Dr. Anshul Jain, Dr. Shivani Katiyar, Dr. Pratibha Panjiar, Dr. Sandeep Pandey, Dr. Parul Isar, Dr. Akhilesh Gupta, Dr. Rohit Saxena, Dr. Rambha Pathak, Dr. Ranveer Tyagi, Dr. T Prabhakar, Dr. Musharraf Hussain, Dr. Sanjeev Bhoi, Dr. L D Mishra, Dr. M C Mishra, Dr. Rakesh Garg और Dr. Surekha समेत कई विशेषज्ञ शामिल रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।