ग्रेटर नोएडा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे और डंडे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/09/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और डंडों से भी हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि कॉलेज के बाहर किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुट सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए। एक गुट के छात्र काली शर्ट में और दूसरे गुट के छात्र सफेद शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट के दौरान कुछ छात्रों ने डंडों का इस्तेमाल किया। इसी बीच एक छात्र ने पास की दुकान से स्टूल उठाकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। सड़क पर काफी देर तक हुई इस मारपीट को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ ही कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।