सेक्टर बीटा-1 में सफाई के दौरान उड़ रही धूल, स्वीपिंग मशीन पर उठे सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/11/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में सड़क की सफाई के दौरान धूल उड़ने का मामला सामने आया है। यहां 60 मीटर रोड पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के स्वास्थ्य विभाग और ठेकेदार की ओर से स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई जा रही है। आरोप है कि सफाई के दौरान मशीन से धूल उड़ रही है, जिससे आसपास वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
एक ओर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सफाई के इस तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मशीन से सफाई के दौरान धूल उड़ती है, तो इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग और ठेकेदार को निर्देश देने की अपील की है कि सफाई के दौरान धूल न उड़े और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़कों की सफाई वैज्ञानिक तरीके से होनी चाहिए, ताकि वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर न पड़े।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।