UPI – MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (18/09/2026): ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाए जाने के फैसले के विरोध में गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जागरूकता मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा की खरीदारी और व्यापारिक भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर के बाजारों के साथ ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में भी डिजिटल भुगतान आम हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल, मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, होटल और सर्विस सेंटर जैसे कारोबारों में भी बड़े भुगतान डिजिटल माध्यम से किए जाते हैं। ऐसे में ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर MDR का प्रस्ताव छोटे और मध्यम कारोबारियों को भी प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के अनुसार यह शुल्क सीधे ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा, लेकिन व्यापारियों पर बढ़ने वाली भुगतान लागत का असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है। कम मुनाफे पर काम करने वाले दुकानदारों के लिए अतिरिक्त खर्च व्यापार की लागत और कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

पार्टी की ओर से ज्ञापन के माध्यम से यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित MDR को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों पर किसी भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के प्रभाव को ध्यान में रखा जाना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।