ब्रेन स्ट्रोक में हर मिनट जरूरी: Dr. Yadvendra Singh Sirohi ने बताए शुरुआती लक्षण और तुरंत इलाज की अहमियत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/09/2026): ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में Neurologist Specialist Dr. Brigadier Yadvendra Singh Sirohi ने ब्रेन स्ट्रोक और न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के मामले में मरीज को जल्द से जल्द ऐसे अस्पताल ले जाना जरूरी है, जहां Neurologist और स्ट्रोक से जुड़ी जांच एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध हो।
Dr. Yadvendra Singh Sirohi के मुताबिक, चेहरे का एक तरफ झुकना, हाथ या पैर न उठा पाना, चक्कर आना, डबल दिखाई देना और बोलने में परेशानी या सामने वाले की बात समझने में दिक्कत स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय गंवाए बिना अस्पताल पहुंचना चाहिए।
उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के इलाज में समय की बहुत अहम भूमिका होती है। इलाज के लिए 4.5 घंटे और कुछ मामलों में 6 घंटे तक की समय-सीमा महत्वपूर्ण हो सकती है, लेकिन जितनी जल्दी इलाज शुरू होता है, उतना ही बेहतर फायदा मिलने की संभावना रहती है।
Dr. Yadvendra Singh Sirohi ने कहा कि कई बार लोग स्ट्रोक के दौरान हाथ-पैर की मालिश कराने या स्थानीय स्तर पर इलाज कराने में कई घंटे गंवा देते हैं। इससे जरूरी इलाज में देरी हो सकती है। उन्होंने लोगों से स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानकर मरीज को तुरंत उचित अस्पताल पहुंचाने की अपील की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।