“आया राम, गया राम”, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू की AAP में वापसी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 दिसंबर, 2024): दो बार विधायक और निगम पार्षद रह चुके सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (AAP) में वापसी की है। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने उनका परिचय दिया और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा, “मुझे खुशी है कि सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू जी ने अरविंद केजरीवाल की गवर्नेंस से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिलेगी।”

सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने AAP में शामिल होने पर कहा, “आम आदमी पार्टी हर आम व्यक्ति का दर्द समझने वाली पार्टी है। केजरीवाल और सिसोदिया जी ने जो काम किया है, वह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा के समान है। मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का वादा करता हूं।”

गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू पहले बीजेपी से जुड़े हुए थे और बाद में कांग्रेस से विधायक और पार्षद रह चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने AAP का दामन थामा है। वह पहले भी आम आदमी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी को आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ मिल सकता है, खासकर उनके अनुभव और इलाके में पकड़ को देखते हुए।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।