दिल्ली में अवैध डाईंग की पूरी बिल्डिंग की जाएगी सील : मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14 March 2026): दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजधानी में अवैध डाईंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजधानी में सभी को कानून और व्यवस्था के दायरे में रहना पड़ेगा और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
सिरसा ने कहा कि सरकार ने इन यूनिट्स को पर्याप्त समय दिया था। उन्होंने बताया कि करीब एक साल तक इन अवैध इकाइयों को स्थिति सुधारने का अवसर दिया गया, लेकिन अब कार्रवाई का समय आ गया है। मंत्री के अनुसार इस महीने के अंत तक जिन लोगों की दुकानें, मार्केट या फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि विष्णु गार्डन और ख्याला इलाके में चल रही डाईंग यूनिट्स, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और अन्य अवैध फैक्ट्रियों की पूरी इमारत को सील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल किसी एक हिस्से को नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे तक पूरी बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन स्थानों पर लगे बिजली के मीटर भी उतार दिए जाएंगे ताकि दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू न हो सकें।
सिरसा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदूषण का मुद्दा फिर से गंभीर होने वाला है और यह इलाका पहले से ही इस समस्या के लिए बदनाम रहा है। इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यहां एक भी अवैध डाईंग या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट न बचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण और अवैध उद्योगों पर सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।