नोएडा (6 दिसंबर 2024): नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मकान मालिक ने किराया न मिलने के विवाद में किराएदार को रॉड से बेरहमी से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक और किरायेदार के बीच बहुत दिनों से विवाद चल रहा था। किराया न मिलने के कारण मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराएदार पर जानलेवा हमला किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि चार युवक घर के बाहर बैठे युवक पर हमला कर रहे हैं।
पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।