नई दिल्ली (16 फरवरी 2025): दिल्ली में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर अहम फैसला लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो दिल्ली में सरकार बनाने का निर्णय लिया जा सकता है।
हाल ही में दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अगर भाजपा सरकार गठन का फैसला करती है, तो यह दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। फिलहाल, भाजपा के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस बैठक के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।