नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग तेज, 11वें दिन भी धरना जारी; 31 प्रदर्शनकारी अनशन पर

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (17/09/2026): नोएडा के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद का आंदोलन गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत अब 31 प्रदर्शनकारी अनशन पर बैठ गए हैं, जिनमें 23 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के अनुसार, डूब क्षेत्र की करीब 42 कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि कुछ कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है, जबकि कई इलाकों में अभी तक बिजली के पोल और तार लगाने का काम नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि छिजारसी और चोटपुर कॉलोनी में बिजली का ढांचा उपलब्ध होने के कारण कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं, अन्य कॉलोनियों में बिजली के पोल और तार लगाने की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में इन क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन देना संभव नहीं है।

पहले भी निकाला जा चुका है कैंडल और पैदल मार्च

बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी इससे पहले कैंडल मार्च और पैदल मार्च भी निकाल चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या उठाए जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसके बाद आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

लिखित आश्वासन की मांग

प्रदर्शनकारियों ने बिजली कनेक्शन और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों पर लिखित आश्वासन देने की मांग की है। सुखवीर खलीफा का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना और अनशन जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि डूब क्षेत्र में रहने वाले परिवार लंबे समय से बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का सामना कर रहे हैं और वे अब ठोस समाधान की मांग कर रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।