ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (16/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में 5 सितंबर की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मूर्ति गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने वैदपुरा एक्सटेंशन विला निवासी हिमांशु राय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशु अपने जन्मदिन के लिए पत्नी ज्योति के साथ केक लेने निकले थे। दोनों एक अमेरिकी कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। केक की डिलीवरी मूर्ति चौक पर होनी थी। ज्योति कार में बैठी रहीं, जबकि हिमांशु केक लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में हिमांशु की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दाहिने हाथ में भी चोट लगी है। पत्नी के अनुसार, हिमांशु को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा।

डैशकैम फुटेज से हुई कार की पहचान

हादसे की तस्वीरें और घटनाक्रम कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गए थे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की पहचान टाटा पंच के रूप में की। बिसरख थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और वाहन को ट्रेस करते हुए आरोपी चालक प्रियांशु अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही हादसे में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।